फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद

Sun, 28 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
बरामद बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सभासद की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को आरोपियों द्वारा प्रयुक्त की गई बाइक हाथ लगी रही। पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त असलहे को भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सभासद रविंद्र सिंह गुर्जर उर्फ रामू काका निवासी मोहल्ला भवानीराम की बीती 18 मई को बाइक सवार तीन बदमाशों ंने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में मृतक के पिता ने 8 लोगों के खिलाफ  कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस की 3 टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। जिनमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई तीनों टीमें विभिन्न स्रोतों के माध्यम से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


सीएम से मांगी सहायता
जालौन। मृतक रामू गुर्जर के भतीजे प्रद्युम्न गुर्जर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें बताया गया कि उसके चाचा ही परिवार में कमाने वाले थे। उसके पिता की भी मृत्यु लगभग 8 वर्ष पूर्व हो चुकी है। परिवार में मात्र बाबा लल्लाराज ही हैं, जो कि काफ ी वृद्ध हो चुके हैं। ऐसे में उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इसलिए उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ताकि उसके परिवार का भरण पोषण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें