teacher beaten in police station
- फोटो : अमर उजाला
कदौरा, उरई (जालौन)। कोर्ट और प्रशासन की रोक के बाद भी चोरीछिपे मौरंग खनन जारी है। पुलिसवालों की मिलीभगत से मौरंग का खनन किया जा रहा है। कदौरा थाना क्षेत्र में मौरंग खनन का खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार की रात दस बजे इन ट्रैक्टराें से उगाही करने पहुंचे सिपाही को मौरंग माफिया ने धुन दिया। मारपीट व चीख पुकार सुनकर लोग घराें से बाहर निकल आए। उन लोगों ने सिपाही को बचाया। इसके बाद मौरंग माफिया मौके से भाग निकले। सुबह सिपाही की पिटाई की चर्चा पूरे कस्बे में रही। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने घटना से इनकार किया है। पुलिस व मौरंग माफिया के आपसी गठजोड़ से बेतवा नदी से चोरी छिपे मौरंग खनन शुरू हो गया है। मौरंग माफिया ट्रैक्टर से इस्लामाबाद मुहल्ला में अवैध मौरंग डंप कर रहे हैं। इसके बाद उस मौरंग को ट्रकाें से बाहर भेजा जाता है। बुधवार की रात दस बजे थाने में तैनात एक सिपाही माफिया से वसूली के लिए पहुंचा तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोग दौड़े। उन्होंने सिपाही को किसी तरह बचाया और सुरक्षित थाने पहुंचाया। इस बाबत थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने घटना से ही इनकार किया।
मौरंग 50 हजार रुपये प्रति ट्रक
उरई। कोर्ट की रोक व सीबीआई के डर से मौरंग खनन पर रोक के बाद मौरंग के भाव आसमान छू रहे हैं। अब आशियाना बनाने के लिए मौरंग मिल नहीं रही है। मौरंग ब्लैक में 40 से 50 हजार रुपये प्रति ट्रक बिक रही है।