फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप का प्रयास

Sat, 27 Feb 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम शौच को जा रही किशोरी को गांव के ही एक शोहदे ने खेत में खींच लिया और रेप का प्रयास करने लगा। किशोरी की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


देते हुए भाग गया। पीड़िता घर पहुंची और दादा को आपबीती बताई। वह किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। इस पर पीड़िता ने एसपी आफिस से मिलकर गुहार लगाई। एसपी उसे अपने स्कार्ट की गाड़ी में

बिठाकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को कड़ी फटकार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग ने एसपी को दिए प्रार्थना
विज्ञापन


पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पौत्री शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांव के बाहर शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के ही संजय कुमार ने उसे खेत में खींच लिया और रेप का प्रयास करने लगा। पौत्री के विरोध पर उसने उसे पीट दिया।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िता को लेकर वह कोतवाली पहुंचा तो वहां पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शनिवार की सुबह पीड़ित एसपी एन कोलांचि से मिले और पुलिस की लापरवाही की बात बताई। इस पर एसपी

पीड़िता व उसके दादा को लेकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल आलोक सक्सेना को कड़ी फटकार लगाई, एसपी के आदेश पर

आरोपी संजय के खिलाफ रेप का प्रयास व पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर खेतों से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी शकील अहमद को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें