फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने फांसी लगाई, हत्या कर लटकाने का आरोप

Tue, 22 Mar 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
Murder - फोटो : demo
विज्ञापन
शराब के नशे में एक युवक ने गांव के बाहर लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगाें ने शव को फांसी पर लटकते देखा तो परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने युवक को शराब पिलाकर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि
विज्ञापन


युवक शराब का लती था और उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। थाना क्षेत्र के  बड़ागांव निवासी रामकरन निषाद (35) पुत्र मातादीन को रविवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही चार लोग दावत के बहाने घर से बुला ले गए। परिजनाें का आरोप है कि रामकरन को इन लोगों ने शराब पिलाई और नशा होने पर उसे

जहर देकर हत्या कर दी। इसके  बाद उसके शव को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को फांसी पर लटका दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवक शराब का लती था प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अब कौन पालेगा मासूमों को
पति की मौत के बाद पत्नी ऊषा का रो-रोकर बुरा हाल है। हालत यह है कि उसके पास खाने तक के लाले पड़े है। उस पर तीन बच्चे जयदेवी , ममता व बेटा बब्लू को पालना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं मासूम बब्लू को तो यह भी नहीं पता कि अब हमेशा के लिए पिता का साया उसके ऊपर से उठ गया है। बेटियां भी पिता की मौत से सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें