फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यामतपुर में मतदान के बाद पथराव

Wed, 09 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में मतदान के तुरंत बाद महेवा विकास खंड क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची सिरसा कलार थाना पुलिस ने झगड़ रहे समर्थकों को खदेड़ना शुरू किया। इस पर एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में सिरसा थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद मे पुलिस विभाग के
विज्ञापन


आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला संभाला।  सिरसा कलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसके तुरंत बाद दो प्रत्याशियों के समर्थकों में वाद विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक दूसरे को मारने, पीटने तक की नौबत आ गई। इसकी जानकारी सिरसा थाना पुलिस को हुई तो मौके पर थानाध्यक्ष रजनीश कटियार

दलबल के साथ पहुंचे। उन्होने भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ना शुरू किया तो एक पक्ष आक्रोशित हो उठा और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव में जमीन पर लाठियां पटकीं। प्रदर्शनकारियो का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था। पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष की
विज्ञापन


गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ का भी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना जिला निर्वाचन प्रशासन के अलावा एसपी को दी गई। सीओ जालौन कुलदीप सिंह मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें