फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Fri, 01 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
बाइक से गांव लौट रहे एक शिक्षक के ऊपर तीन हमलावराें ने पुरानी रंजिश में मारापीटा और उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इससे वह अचेत हो गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणाें ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियाें के
विज्ञापन


खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव सरैनी निवासी पंकज सिंह सरकारी शिक्षक है। गुरुवार की शाम करीब सात बजे वह बाइक से गांव वापस जा रहा था। रास्ते में गांव के ही तेजेंदर, अरविंद व राजू ने पुरानी रंजिश को लेकर मलथुआ गांव के पास घेर लिया और उसको जमकर मारापीटा। जब वह जमीन पर गिर गया तो हमलावराें ने उसके  ऊपर तेजाब से हमला कर

दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद हमलावर उसे मृत समझकर भाग गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणाें ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनाें को सूचना देकर शिक्षक को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें