फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा पुलिस ने दस हजार के इनामी पशु तस्कर को दबोचा

Thu, 04 Apr 2019 11:26 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आटा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर पशु तस्कर का खुलासा करते हुए एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि दस दिसंबर 2018 को थानाध्यक्ष आटा की तहरीर पर इस्तखार अली, पप्पू उर्फ कमाल, गुड्डू उर्फ खुड़हा पर  पुलिस मुठभेड़ पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम में इस्तखार अली, पप्पू उर्फ कमाल की गिरफ्तारी कर ली थी, जबकि आरोपी गुड्डू उर्फ खुड़हा फरार चल रहा था।

विज्ञापन


उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। गुरुवार की सुबह आटा थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे, उपनिरीक्षक रामचंद्र, रामजी सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे स्थित बीएमटी इंटर कालेज के सामने गुरुवार सुबह इनामी पशु तस्कर गुड्डू उर्फ खुड़हा पुत्र कल्लू निवासी लोहगरा थाना बारा जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व 2 कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि उस पर आटा थाने में पुलिस मुठभेड़, पशु क्रूरता अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें