संदिग्ध परिस्थितियों फसल जली
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के तरोईडीह बीरापुर गांव में बुधवार की रात संदिग्ध दशा में सरसों की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फतनपुर थाना के तरोईडीह बीरापुर निवासी शांति सिंह पत्नी स्वर्गीय रामपाल सिंह ने घर के सामने सरसों का खलिहान लगाया था। संदिग्ध दशा में फसल में आग लग गई। इससे फसल जलकर राख हो गई।
भूमि विवाद में मारपीट
संडवा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के रायचंद्रपुर गांव के मदारी का पुरवा निवासी सीताराम तथा उनके पड़ोसी अजय कुमार के बीच भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर पड़ोसियों ने सीताराम व उसकी पत्नी फूल कुमारी को पीटकर घायल कर दिया। फूल कुमारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
नहीं पकड़े जा सके बैंक में सेंध लगाने के आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
देल्हूपुर। स्थानीय बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, मगर आरोपियों को 24 घंटे बाद भी नहीं गिरफ्तार कर सकी।