फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के सामने सात साल की बच्ची संग दुष्कर्म

Wed, 13 Mar 2019 11:44 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में मौजूद एसपी मामले की जांच करते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार की रात क्षेत्र के ही दूसरे गांव से बारात आई थी। करीब रात 9 बजे रौनक देखकर गेस्ट हाउस के पास ही रहने वाले सात साल के चचेरे भाई बहन खेलते हुए गेस्ट हाउस के गेट पर पहुंच गए। चचेरे भाई के मुताबिक, गेट पर एक अंकल आए और उन दोनों को टाफी दिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। फिर कुछ दूर सुनसान में ले जाकर दोनों भाई-बहन की पिटाई की। इसके बाद अंकल ने बहन के साथ गलत हरकत की।

विज्ञापन


आरोपी दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर भाग निकला। बच्चे रोते बिलखते घर की ओर जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी तो मामला सामने आया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों से पूछकर परिजनों को भी सूचना दी गई। बुधवार सुबह जब परिजन बच्ची को लेकर आटा थाने पहुंचे तो मामला सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन फानन में बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख परिजनों के साथ झांसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक बच्ची गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। उसके और चचेरे भाई के माता पिता जबलपुर में कुल्फी का ठेला लगाते हैं। दोनों बच्चे यहां गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। सूचना पाकर एसपी भी मौके पर पहुंचे और बच्चे से पूछताछ की और गेस्ट हाउस भी गए। एसपी का कहना है कि मामला गंभीर है, लेकिन पुलिस आरोपी को जल्द ही पकड़ लेगी। आरोपी की बाइक के बारे में भी कुछ सुराग मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें