फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से महिला का पर्स गायब, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। शताब्दी बस से दिल्ली से आ रही महिला का पर्स बस में गायब हो गया। जिस पर महिला ने बस स्टाप पर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि उसके पर्स से चार टच मोबाइल व 15 हजार रुपये व झुमकी पायल बेसर सहित एक लाख का सामान चला गया। पुलिस ने यात्रियों की तलाशी लेकर चालक परिचालक से पूछताछ की। इसके बाद दंपति को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कदौरा कस्बे के मोहल्ला हैदलपुरा निवासी शकील अपने परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार को वह पत्नी रुखसाना के साथ दिल्ली से कदौरा के लिए शताब्दी बस पर सवार हुए थे। रविवार की सुबह बस जब कदौरा बस स्टाप पर पहुंची तो शकील अपना सामान उतारने लगा। तभी रुखसाना का पर्स गायब हो गया। इस पर रुकसाना व शकील ने चालक परिचालक से बैग के बारे में पूछा।

सही जवाब न मिलने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तो रुखसाना ने बताया कि उसके गायब हुए पर्स में चार टच मोबाइल, 15 हजार रुपये, सोने की बेसर, झुमकी, पायल रखी हुई थी। पुलिस ने बस यात्रियों व चालक परिचालक की तलाशी ली। लेकिन गायब पर्स का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर मौके पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें