फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे में चलीं लाठियां, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)।
विज्ञापन

बूढ़ी मां का अंतिम संस्कार कर लौटे अधेड़ का अपने भतीजे से मामूली बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर लाठियां चलीं। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों को लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब के नशे में थे और दोनों के ही खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मिझौना निवासी धीर सिंह पुत्र गोधन की मां का शनिवार की रात को निधन हो गया था। रविवार को धीर सिंह जब अंतिम संस्कार से लौटा तो घर के दरवाजे पर ही भतीजे वीर सिंह पुत्र गया प्रसाद से उसका किसी बात पर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों में लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों ने बीचबचाव की कोशिश की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाल राम सहाय सिंह ने बताया कि बीच बचाव में दो एक लोगों को चोटें भी आई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चाचा व भतीजा ने शराब पीकर बवाल किया है। दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें