फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार देवर की मौत हो गई। भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया जबकि चालक मौके से भाग गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जालौन कोतवाली क्षेत्र के खर्रा गांव निवासी हरीओम (18) पुत्र राजेश हाई स्कूल का छात्र है। बुघवार को वह अपने मामा शंकर कुशवाहा के घर आटा रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। उसके साथ भाभी प्रीति पत्नी अर्जुन भी थी। दोपहर को आटा कस्बा में झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित इंटर कालेज के सामने बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया हरीओम के सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल प्रीति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें