फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक से पांच टायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। ओवरलोडिंग के आरोप में सीज ट्रक के पांच टायर चोरी हो गए। यह ट्रक पुलिस अभिरक्षा में खड़ा है। मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे पर लगने वाली अवैध मौरंग मंडी में 12 मार्च की सुबह एसडीएम के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए छापा मारा गया था। अधिकारियों ने 33 ट्रकों को ओवरलोड मौरंग लदी होने पर पकड़ लिया था। ट्रक पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिए गए थे। ट्रकों को डीएन कालेज मैदान में खड़ा कर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई थी। इसके बाद भी 14 मार्च को ट्रकों से मौरंग चोरी हो गई। ओवरलोड में पकड़े गए ट्रकों को उनके मालिकों ने छुड़ाना शुरू कर दिया था। जुर्माना भरने के बाद करीब 32 ट्रक पुलिस अभिरक्षा से छूट गए थे। एक ट्रक पुलिस अभिरक्षा में खड़ा हुआ था। 17/18 अप्रैल की रात चोरों ने ट्रक से पांच पहिया चोरी कर लिए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कस्बा इंचार्ज शिवराम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें