फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर-नगदी समेत दो चोरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पिछले दिनों हुई चोरियों के खुलासे में लगी कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को चोरी के जेवर व बाइक के अलावा तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा मंगलवार को पुलिस लाइन में करते हुए एसपी डा.अरविंद चतुर्वेदी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 27 सिंतबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास स्थित नलकूप स्टोर के पास रहने वाले सुरजीत पुत्र चंद्रमोहन के घर चोरी हुई थी। चोर घर से जेवर-नगदी चोरी कर ले गए थे। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कालोनी निवासी मनीष दीक्षित पुत्र प्रेम नारायण दीक्षित के घर से चोरों ने 9 जनवरी को जेवर-नगदी सहित बाइक चोरी कर ली थी।

दोनों मामलों में एसपी ने एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, स्वाट व सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया था। पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह 4.30 बजे शहर के इकलासपुरा चौराहे से अनिल कुमार पुत्र सुरेश दोहरे निवासी मबई कोतवाली उरई व अभिषेक उर्फ सनी पुत्र अरविंद कुमार निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर कोतवाली उरई को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस को दो 315 बोर तमंचा, चार कारतूस, सोने की दो जंजीर, तीन कान के बाले, तीन जोड़ी पायल, छह अंगूठी सोने की व एक छल्ला, एक लाकेट, बेसर एक, चार छल्ला चांदी व चोरी गई बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि बघौरा बाईपास से चोरी करने के बाद दिल्ली भाग गए थे। वहीं जेवर बेचे और दो माह वहीं रहे। जब पैसा खत्म हो गया तो उरई आकर विवेकानंद कालोनी में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। दिल्ली जाने की फिराक में थे तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया। एसपी ने बताया पकड़े गए अभिषेक उर्फ सनी पर कोतवाली उरई में छह मामले दर्ज हैं, जबकि अनिल कुमार पर उरई कोतवाली में एक मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें