फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के फड़ पर छापा,13 जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को दबोच लिया और फड़ से 55 हजार रुपये, 12 मोबाइल व ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा स्थित मामा-भांजे की मजार के पीछे मोहल्ला शिवपुरी में शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छाप मारा और जुआ खेल रहे इंद्रेश शिवपुरी, फारूख मोहल्ला सदनपुरी, मानवेंद्र सिंह शिवपुरी, सुनील कुमार शिवपुरी, मनमोहन सिंह शिवपुरी, शिशुपाल सिंह शिवपुरी, जगन्नाथ वर्मा शिवपुरी, कल्लन कुरैशी सदनपुरी, आलोक कुमार राजेंद्र नगर उरई, जुम्मन खां नया पटेल नगर

उरई, जफरुख हक नया पाठकपुरा जेल रोड, जीतेंद्र कुमार नया पटेलनगर कालपी रोड को गिरफ्तार कर लिया। जुआ फड़ व जमा तलाशी में पुलिस ने 55 हजार रुपये, 12 मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद की। मौके से कुछ जुआरी भाग गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश पाठक, विश्वनाथ सिंह, हरपाल सिंह, योगेंद्र कुमार शाक्य, हेडकांस्टेबिल संत किशोर शुक्ला, सिपाही पंकज यादव, जीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें