फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी संचालक के हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। गैस एजेंसी संचालक पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रधान पति व उसके साथियों की दस दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित पक्ष ने सिरसाकलार पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 17 फरवरी को कस्बा स्थित द्विवेदी गैस एजेंसी के संचालक पुष्पेंद्र के साथ बिचौली गांव के कुछ लोगों ने हाथापाई की थी। विरोध करने पर हमलावरों ने पुष्पेंद्र पर रिवाल्वर से फायर भी कर दिया था। गोली पुष्पेंद्र के कंधे में लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में झांसी ले जाया गया था। पुष्पेंद्र का अभी भी इलाज चल रहा है।

दो दिन बाद परिजनों ने बिचौली के प्रधान पति राजू व उनके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुष्पेंद्र के परिजन राजकुमार का आरोप है कि हमलावर और उनके साथी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। थाना पुलिस आरोपियों के घरों पर दबिश भी नहीं दे रही है। जिससे उनके हौसले बढ़े हैं। राजकुमार के मुताबिक, वे लोग जल्द ही मामले की शिकायत एसपी स्वामी प्रसाद से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें