फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे पर पुलिस, प्रशासन के छापे से अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कबूतरा डेरा पर पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने छापा मारा। वहां ड्रमों और गड्ढों में कच्ची शराब तैयार करने के लिए सड़ाया जा रहा लगभग दो हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों को देख डेरे से अवैध शराब तैयार करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन की ओर से पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से बनने वाली शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रशासन और पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम ने महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर दबिश दी। प्रशासन और पुलिस की गाड़ियां आती देख डेरे पर मौजूद पुरुष तो भाग लिए, अलबत्ता महिलाएं और बच्चे ही डेरे में रह गए थे।

पुलिस के काफी खंगालने के बाद भी उन्हें तैयार शराब नहीं मिली लेकिन वहां दर्जनों ड्रमों और जमीन में गड्ढे खोद कर सड़ाया जा रहा तकरीबन दो हजार लीटर लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम को देखकर पुरुषों के भाग जाने पर महिलाओं को चेतावनी दी गई कि दोबारा मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम गुलाब सिंह, कोतवाल संजयकुमार गुप्ता, आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार, एसएसआई दिलीप वर्मा और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें