फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकांड में वांछित इनामी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रक लूट कांड में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कालपी पुलिस ने तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है। कालपी पुलिस ने घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली सुधाकर मिश्रा ने रविवार को खुलासा करते हुए बताया कि 17 अगस्त को वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी ओमनगर झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात ने तहरीर दी थी कि उसके ट्रक चालक व हेल्पर भोगनीपुर से ईंट लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। झांसी जिले के रक्शा के पास बदमाशों ने ट्रक पर सवार होकर ड्राइवर व हेल्पर के हाथ पैर बांधकर माल सहित ट्रक लूट लिया था और ड्राइवर क्लीनर को जोल्हूपुर के पास फेंक गए थे।

तब कालपी कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सात आरोपी पाए गए थे। 28 अगस्त को पुलिस ने लूट में शामिल पांच आरोपियों को लूट के माल सहित गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 18 दिसंबर को एक आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उक्त मामले में 15 हजार रुपये का वांछित इनामी शिवनाथ फरार चल रहा था। इसके लिए एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने एएसपी व सीओ कालपी के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ चौराहा से वांछित चल रहे इनामी शिवनाथ पुत्र दिवारीलाल निवासी ग्राम मुड़ैरा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को 315 बोर तमंचा व एक कारतूस सहित सुबह छह बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूर्व के मुकदमों में वह कानपुर देहात जेल में बंद था।

जेल में उसकी मुलाकात सुमित उर्फ मोतीलाल, समीर उर्फ राजू व सत्येंद्र पाल सिंह हो गई थी। जेल में रहते हुए छूटने के बाद ट्रक लूट की योजना बनाई थी और उक्त लोगों के साथ मिलकर 12 अगस्त 2018 को ट्रक लूटा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शिवनाथ पर मंगलपुर कानपुर देहात में 7 व कालपी कोतवाली में एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, उप निरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी, सिपाही विकास कुमार, प्रवीण कुमार, रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें