फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेग को लेकर बारात में चले जूते लात, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जयमाला के समय नेग को लेकर वर-वधू पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। आखिर में कानपुर से आई बारात बिना दुल्हन लिए लौट गई। दोनों पक्ष रात भर कोतवाली में बैठे रहे।
विज्ञापन


घायलों को पास के अस्पताल जे जाया गया। बुधवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामले की लिखापढ़ी नहीं की गई है।


तहसील माधौगढ़ के वोहरा गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी कानपुर में तय हुई थी। बारात धूमधाम से गांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाले का कार्यक्रम चल रहा था।

तभी दूल्हे को माला देने को लेकर वधू पक्ष की महिलाओं और युवतियों ने नेग मांगा। इसपर दूल्हे के भाई विमल से कहासुनी हो गई। महिलाओं से कहासुनी देख वधू पक्ष के युवक भी वर पक्ष से उलझ गए।
विज्ञापन


लड़की वालों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर मामला और बढ़ गया। देखते ही देखते स्टेज के पास ही मामला हाथापाई और फिर कुर्सियां तक चलने पर आ गया। दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया।

बवाल की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक दूल्हा और कई बाराती मौके से निकल चुके थे। मारपीट और पथराव में लड़की पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

इनमें बब्लू, मिथलेश, पप्पू, शिवम और लड़के पक्ष से नीरज शामिल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और फिर दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई।

वधू का कहना है कि जिन लड़के वालों ने उसके घर वालों के साथ मारपीट अभद्रता की उसे वहां शादी भी नहीं करनी है। थाने में मौजूद दूल्हे के पिता पर लड़की वालों ने दहेज मांगने का आरोप भी लगाया।

कोतवाल रामसहाय का कहना है कि काफी देर चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए हैं। लिहाजा लिखापढ़ी नहीं की गई है। बारात कानपुर के रामादेवी से आई थी।
विज्ञापन



नेग के लिए बारात में चले जूते-लात, पथराव
बिना दुल्हन के लौटी कानपुर से आई बारात, रात भर हुई पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें