फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद पिता ने दी हत्या व लूट की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। तीन दिन पूर्व रेढ़र में किशोरी के साथ हुई वारदात के मामले में पिता ने लूट और हत्या की तहरीर दी है। कोतवाल अनिल कुमार का कहना है कि देर रात तक मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि रेढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम किशोरी का शव उसके घर पर मिला था। घर का सामान भी अस्त व्यस्त था। सूचना पर एसपी और एएसपी भी मौके पर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों लूटपाट के विरोध में उनकी 13 वर्षीय बेटी की न सिर्फ हत्या की बल्कि घर से करीब 60-70 हजार की जेवर नगदी भी लूट ले गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी की मौत हैंगिग होना बताई गई है। लेकिन रेप की आशंका होने पर स्लाइड भी बनाई गई है। किशोरी के पिता ने सोमवार को थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या कर घर में रखे जेवर नगदी लूटने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल का कहना है कि किशोरी का शव फंदे पर लटका था, लेकिन परिजन कमरे में शव पड़ा बता रहे हैं। फिलहाल उनकी तहरीर के आधार पर देर रात तक एफआईआर दर्ज कर मामले की गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें