फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातोंरात गायब हो गया बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। जिला पंचायत द्वारा लगाए गए बैरियर पर कर्मियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद बैरियर कर्मियों एवं ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। स्थिति यह रही कि कार्रवाई के भय से बैरियर कर्मी रातोंरात बैरियर के लिए लगाए गए टिन टप्पर उखाड़ ले गए। जिस कारण अवैध वसूली से ट्रक चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला पंचायत का काबेरी रोड पर बैरियर स्थापित है, जो नियम विरुद्ध है। ठेकेदार ने बैरियर में न सिर्फ नियमों की अनदेखी की बल्कि रेट से अधिक वसूली की जा रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने 29 दिसंबर के अंक में पेज तीन पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होते ही जहां क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है वही ठेकेदारों में हड़कंप मच गया।

स्थिति यह है कि शनिवार सुबह ठेकेदारों ने वसूली के लिए स्थापित किए बैरियर के टिन टप्पर को हटा लिए। इससे मोहल्ले वालों ने ली राहत की सांस ली। कस्बे के कुलदीप प्रणामी सुल्तान अली ने बताया कि बैरियर कर्मी पैसे न देने पर ट्रक व डंपर चालकों से मारपीट भी करते थे। कई बार इस अवैध बैरियर को लेकर शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन खबर के बाद ठेकेदारों ने कार्रवाई के भय से रातों रात यहां से बैरियर को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें