फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचोली प्रधान समेत चार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो दिन पूर्व गैस एजेंसी संचालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बिचोली गांव के प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ संजय शर्मा का कहना है कि संचालक के बाबा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


बता दें कि दो दिन पर उज्जवला गैस कनेक्शन को लेकर बिचोली गांव के लोगों का गैस एजेंसी में विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने पहले एजेंसी संचालक पुष्पेंद्र के बाबा कैलाश के साथ हाथापाई की, विरोध में पुष्पेंद्र आए तो उन्हें भी गोली मार दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर वहां से बाइक छोड़कर भाग निकले थे। कस्बे में चर्चा भी थी कि हमलावरों में प्रधान कृष्ण गोपाल गुप्ता उर्फ राजू ही मुख्य थे, लेकिन राजनैतिक पकड़ और एक बड़े नेता से संबंधों के कारण पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय तहरीर का ही इंतजार करती रही।

सीओ ने बताया कि सोमवार की देर रात बाबा कैलाश की तहरीर पर प्रधान राजू के अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली मारने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

बता दें कि ऊंची पहुंच रखने वाले प्रधान के खिलाफ न तो तत्काल ही मामला दर्ज हो सका और अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उनके आका उन्हें बचाने की जोड़ जुगाड़ में अधिकारियों के मोबाइल मिला रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे के लोगों की मानें तो पूरे मामले में केंद्र सरकार की योजना के नाम पर धांधली की बात सामने आ रही है। बिना पात्र के ही कनेक्शन मांगने पर ही गोली चली थी। अब कौन अधिकारी और कब इस धांधली की जांच कराएगा, यह भी सवाल बना हुआ है।

बिचोली प्रधान समेत चार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
गैस एजेंसी संचालक पर फायरिंग का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें