फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कूड़ा डालने गई किशोरी को पड़ोसी युवक ने कमरे के अंदर बंदकर दुष्कर्म किया। बेटी को खोजते हुए पहुंचे पिता व उसकी बहन ने किशोरी को मुक्त कराकर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार की दोपहर गांव के पास तालाब पर कूड़ा डालने गई थी। तभी तालाब के पास खड़ा युवक बुरी नीयत से हाथ पकड़कर एक कमरे के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के काफी देर तक घर न आने पर पिता व बड़ी बहन उसके खोजने निकले तो उन्हें युवक के कमरे से उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। दोनों ने किशोरी को मुक्त कराकर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजेश दोहरे पुत्र परशुराम को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला रेप का नहीं बल्कि छेड़खानी और अश्लीलता का है। मेडिकल में भी रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें