उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के सोने चांदी के जेवर व 11 सौ रुपये बरामद किए।
पुलिस कार्यालय में एसपी स्वामी प्रसाद ने पकड़े गए चोर का ुलासा करते हुए बताया कि शहर कोतवाली में 16 मई को इंदिरानगर निवासी सुशीला शिवहरे पत्नी स्व. नरेश कुमार ने घर में चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। चोरों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अवधेश सिंह व सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली की टीम को लगाया गया था।
पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एफसीआई गेट राठ रोड के पास से रामजी पटेल पुत्र ब्रह्मानंद पटेल निवासी संधी थाना आटा को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने की चार अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी सादा, चांदी की पायल एक जोड़ी व 11 सौ रुपये बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए शातिर चोर ने बताया कि उसने अकेले ही सुशीला शिवहरे के मकान में चोरी की थी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर पर शहर कोतवाली में पहले ही आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, एसआई योगेंद्र कुमार, योगेश पाठक, संत किशोर शुक्ला, सिपाही अश्वनी, आकाश, मोहित कुमार आदि रहे।