फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लगी आग, बाल बाल बचे चालक व क्लीनर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। गिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रक में हाईवे पर अचानक आग लग गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पांच बजे एक ट्रक गिट्टी लेकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक नगर के दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचा तो उसके इंजन में धुआं उठने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक में आग की लपटें उठने लगी। आग धीरे-धीरे ट्रक के केबिन तक पहुंच गई, जिसे देखकर चालक व परिचालक कूदकर भागे। कुछ ही देर में पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

इससे अन्य वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। सभी चालक अपने वाहन छोड़ भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। आग बुझने के बाद पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाया और यातायात को फिर से सुचारु कराया। चालक अनिल निवासी कानपुर देहात ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चला है। अनुमान है कि इंजन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें