फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उधार दिए रुपये दोबारा वापस मांगने का विरोध करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा और शोरगुल सुनकर दौड़े लोगों को देखकर युवक पर फायर भी झोंक दिया, लेकिन वह किसी तरह बच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम व्यासपुरा निवासी धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उसने कुछ माह पूर्व ग्राम मलूपुरा, उरई निवासी बबलू पाल से 8 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे कुछ दिन बाद उसने लौटा दिया था। इसके बावजूद वह उससे बराबर रुपयों की मांग कर रहे थे। जब उसने कहा कि उसने रुपये लौटा दिए थे तो वह उससे रंजिश मानने लगे।

इसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह बबलू पाल अपने साथी रामकुमार, पवन, कल्लू, पुत्तन, उमाकांत व रमेशचंद्र के साथ लाठी-डंडों व तमंचे के साथ उसके घर आ धमके और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं। बचाव के लिए चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देख उन्होंने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। लेकिन किसी तरह वह बच गया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह फायर करते हुए भाग गए। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें