फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम के सामने प्रधान व ग्रामीणों के बीच चटकी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। अधूरे शौचालयों की जांच के लिए पहुंची जिलाधिकारी की टीम के सामने ही प्रधान व ग्रामीण आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों ने प्रधान व उनके समर्थकों पर रकम हड़पने का आरोप लगाया तो देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठियां चटकने लगीं। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। बवाल के कारण टीम बिना जांच लौट आई। पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से प्रधान के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मिझौना निवासी रामकुमार पुत्र पचोले, चंदा पुत्र राकेश, विनोद, सर्वेश पुत्र भोगीलाल, समर्थ पुत्र बाबू, अवधेश पुत्र परशुराम, पप्पू पुत्र केदार नाई, पप्पू पुत्र राम सिंह, सूरत सिंह पुत्र मथुरा ने दो माह पूर्व जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान सुनील कुमार व सचिव अश्विनी गुबरेले ने मिलकर शौचालयों की रकम खातों में न भेजकर आपस में बांट ली है। जिससे शौचालय अधूरे पड़े हैं।

डीएम के निर्देश पर गुरुवार को जिला कृषि विकास अधिकारी अमर सिंह, सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह जांच करने गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने टीम अधिकारियों के सामने ही प्रधान व सचिव पर आरोप लगाने शुरू कर दिए कि उन लोगों ने मृतकों के नाम पर एवं बने शौचालयों को नया दिखाकर लाखों का घपला किया है। इतना ही नहीं अधूरे पड़े शौचालयों के रुपये भी निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद प्रधान व ग्रामीणों में तीखी झड़प शुरू हो गई। इससे पहले कि अधिकारी हस्तक्षेप करते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठियां चटकने लगीं। जिसमें पप्पू पुत्र केदार नाई, अवधेश पुत्र परशुराम, पप्पू पुत्र राम, सूरत पुत्र मथुरा घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने पप्पू व अवधेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों ने प्रधान सुनील कुमार पुत्र आज्ञाराम, सत्यम पुत्र सुनील कुमार, गिरीश पुत्र लक्ष्मी, सुदीप तिवारी पुत्र रामसेवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। कोतवाल राम सहाय का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें