फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट कांड का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रक लूट कांड के मामले में वांछित चल रहे बीस हजार के इनामी अभियुक्त को सर्विलांस, स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर एक तमंचा कारतूस बरामद किया। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने खुलासा करते हुए बताया कि 17 अगस्त को कोतवाली कालपी के वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी ओम नगर झींझक कानपुर देहात ने पुलिस को बताया था कि उसके ट्रक को ड्राइवर व हेल्पर 12 अगस्त की रात को भोगनीपुर से ईंट लोड कर मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे।

रक्सा के पास अज्ञात बदमाशों ने ट्रक पर सवार होकर ड्राइवर व हेल्पर के हाथ पैर बांधकर जोल्हूपुर के पास फेंक दिया था और माल सहित ट्रक लूट कर भाग निकले थे। कालपी पुलिस ने मामला पंजीकृत कर 28 अगस्त को ट्रक लूट में शामिल पांच लोगों को मय माल सहित गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अभियुक्त रंजीत सिंह की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


18 दिसंबर को कालपी कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने पुलिस फोर्स व सर्विलांस प्रभारी महेश दुबे आदि के साथ मुखबिर की सटीक सूचना पर कदौरा रोड पर रेलवे क्रासिंग के आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से रंजीत सिंह पुत्र कुंजबिहारी निवासी ग्राम जरीहा थाना कौंधियारा जनपद इलाहाबाद को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस की पूछताछ में रंजीत ने ट्रक लूटकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने घोषणा की। गिरफ्तार करने वाली टीम में अरुण कुमार, विजय कुमार, सोएब आलम, गौरव वाजपेई, रवि भदौरिया, सत्येंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, यादवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें