फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या पर सभासद के बेटे की कर्मी से भिडंत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका पहुंचे सभासद के बेटे की पालिका कर्मी से हाथापाई हो गई। इससे पालिका में हंगामा खड़ा हो गया। कर्मचारियों ने सभासद के बेटे और उसके साथियों को घेर लिया। इससे पहले कि मामला बिगड़ता तब तक सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा और कोतवाल के साथ बैठे। सभासद के बेटे का आरोप है कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या है और टैंकर के लिए दो बार फोन भी किया लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे। वहीं पालिका कर्मियों का कहना है कि टैंकर भेजा गया था, लेकिन बीच रास्ते में कहां खड़ा हो गया उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन


बघौरा स्थित वार्ड नंबर चार में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या है। इसे लेकर शनिवार की सुबह वार्ड सभासद केशकली के प्रतिनिधि व उनके बेटे अनिल चौधरी ने नगर पालिका कार्यालय में दो बार फोन कर पानी का टैंकर मंगाया। करीब दो घंटे तक जब पानी का टैंकर नहीं पहुंचा तो गुस्साए अनिल अपने दो तीन साथियों के साथ नगर पालिका पहुंच गए।

जहां पानी के टैंकर को लेकर पालिका कर्मचारी जितेंद्र डेंगरे व गफ्फार के साथ विवाद हो गया। अनिल का आरोप है कि गफ्फार और उसके साथियों ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। साथी के साथ हाथापाई होते देख पालिका कर्मी भी गफ्फार के पास पहुंचे और अनिल को घेर लिया। इससे पहले कि मामला और बढ़ता तभी कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को पालिकाध्यक्ष के कमरे में बुलाकर बातचीत की गई। इस दौरान बाहर कई सभासद और पालिका कर्मियों की भीड़ लगी रही। घंटों चली पंचायत के बाद आखिर में दोनों पक्षों ने समझौता भी कर लिया। कोतवाली प्रभारी शिव गोपाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें