फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला की हत्या, पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। क्षेत्र के कुदरा खुर्द गांव में बुधवार की देर रात घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। जिससे पति पर ही महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर कोंच पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। एएसपी का कहना है कि फिलहाल तो यही लग रहा है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है लेकिन अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम निवासी किसान ठाकुर प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी प्रेमवती उर्फ रूरावाली बुधवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। दोनों शादीशुदा बेटे पवन और रवींद्र दो दिन पहले किसी काम से दिल्ली गए थे और काम निपटाकर घर लौट रहे थे। घर के ठीक सामने रहने वाले ठाकुर के भतीजे सुरेंद्र के मुताबिक बुधवार की रात 12 बजे के आसपास वह खेत पर जाने के लिए निकला तो देखा कि सामने चाचा के घर का मेन गेट खुला है।

बाहर चबूतरे पर एक हेलमेट व बाइक का टूटा हुआ पायदान रखा है। दो घंटे बाद जब लगभग ढाई बजे वह खेत से लौटा तो गेट वैसे ही खुला पड़ा था। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने भीतर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में बिस्तर पर चाची प्रेमवती का लहूलुहान शव पड़ा था। उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। चाचा ठाकुर प्रसाद का भी कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन


इस पर उसने घर वालों को आवाज दी तो ऊपर के कमरे में सो रही पवन की पत्नी रजनी दौड़कर नीचे आई और सास की हालत देख चीख पड़ी। इसके बाद पड़ोस के लोगों को भी घटना की जानकारी दी गई और कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। गुरुवार की सुबह एएसपी भी फोर्स व फोरेंसिक के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रेमवती के दोनों बेटे भी गांव आ गए।

बेटा रवींद्र अपने परिवार के साथ कोच में ही रहता है। जबकि घर पर माता पिता के साथ पवन व उसका परिवार रहता है। एएसपी ने बताया कि फिलहाल पूरा संदेह पति पर ही जताया जा रहा है। कोई लूटपाट जैसी बात भी समझ में नहीं आ रही है। फिर भी तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल से कोई आलाकत्ल भी नहीं मिला है।

मैं जा रहा हूं, स्टेशन से बाइक ले जाओ
एट निवासी पवन के साले अतुल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे ठाकुर प्रसाद ने उसे फोन कर बताया कि वह ट्रेन से कहीं बाहर जा रहा है, इसलिए वह आकर स्टेशन से बाइक ले जाकर घर पर रख आए। अतुल के मुताबिक इसके बाद उसने बहनोई पवन को फोन कर पूछा तो प्रेमवती की हत्या की बात पता चली। दोबारा ठाकुर का फोन मिलाने पर वह बंद पाया। इसके बाद पूरा मामला समझ में आ गया।

अवैध संबंधों की भी चर्चा
पुलिस के मुताबिक इलाके में चर्चा है कि ठाकुर के किसी महिला से अवैध संबंध थे। जिसका पता पूरे घर को था। आएदिन उसी महिला को लेकर प्रेमवती और ठाकुर के बीच विवाद भी होता था। सूत्रों की मानें तो हो न हो वारदात की वजह अवैध संबंध ही हो सकते हैं। जिसमें गुस्से में आकर ठाकुर ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया होगा।

दोनों मोबाइल भी साबित होंगे मददगार
पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला है, जो प्रेमवती का ही बताया जा रहा है। इसके अलावा ठाकुर भी अपने पास एक मोबाइल रखता है। लिहाजा पुलिस प्रेमवती के मोबाइल की सीडीआर और ठाकुर के फोन की लोकेशन पता कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के खुलासे में दोनों मोबाइल भी मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें