फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने कुएं में कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। तीन दिन पहले पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकले युवक का शव कुएं में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस और परिजन फिलहाल मामले को आत्महत्या ही मान रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा बुजुर्ग निवासी शिवकुमार का 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार उर्फ छोटू 19 जनवरी को पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। घरवालों ने दोस्तों और नाते रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन छोटू का कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे खेत पर काम कर रहे किसानों ने गांव के बाहर भूपेंद्र सिंह के खेत में स्थित ट्यूबवेल के पास पुराने कुएं में आलोक के शव को उतराता हुआ देखा। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर पिता शिवकुमार व अन्य परिजन भी पहुंच गए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र व एसएसआई आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता शिवकुमार के मुताबिक, उन्होंने घर के काम को लेकर बेटे को डांट दिया था, क्या पता था कि वह ऐसा नाराज हो जाएगा कि जिंदगी भर नहीं लौटेगा। कोतवाल का कहना है कि मामला आत्महत्या का है, परिजनों की ओर से कोई आरोप प्रत्यारोप की बात भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें