मुहम्दाबाद। ससुराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव घर के भीतर फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
डकोर निवासी जगदीश यादव के बेटे दीपचंद्र (25) का शव गुरुवार को उसके कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। पिता जगदीश ने बताया कि वे अपनी भैंसों को नहला रहा था। जब अंदर गया तो देखा कि बेटे का शव फंदे से लटका है। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी 4 साल पहले सीमा निवासी कमलपुर से हुई थी।
दीपचंद्र दो दिन बाद गुरुवार की सुबह ही अपनी ससुराल से लौटा था। पुलिस का कहना है कि ससुराल वालों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।