फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के परिजनों पर युवक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। तहसील दिवस में युवक में सिरसा दोगढ़ी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर फर्जी कागज लगाकर नौकरी करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति व बेटों ने युवक की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि मामला दर्ज करा दिया गया है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दोगढ़ी निवासी सुशील सिंह पुत्र शिवरतन सिंह ने पिछले तहसील दिवस ने शिकायत दी थी कि आंगनबाड़ी में तैनात करुणा सिंह फर्जी कागज से नौकरी कर रही है। शिकायत की सूचना पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति जितवार सिंह, पुत्र मंगल सिंह व राहुल सिंह ने पशु को चारा डालने जा रहे सुशील सिंह की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने घायल सुशील सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट के चलते डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें