कालपी। स्थानीय नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा में देर शाम एक किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी युवक रमाकांत निषाद (19) पुत्र नंदकिशोर ने देर शाम कमरे में पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह शाम को घर लौटा था। इसके बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)