फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिंडत में जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायलों को सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बाइक चला रहे जीजा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल साले की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गोहन थानाक्षेत्र के रंधौरा गांव निवासी रामसिया का 22 वर्षीय पुत्र देवेंद्र बाइक से साले गोरा भूपका निवासी दीपक (18) के साथ सोमवार को रंधौरा गांव से उरगांव में तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। जैसे ही बाइक सर ावन स्थित बगिया के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। बाइक चालक देवेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साले को रेफर कर दिया गया। देवेंद्र के परिजनों ने बताया कि तीन भाई व एक बहन में वह सबसे छोटा था। खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पिता रामसिया, मां सुनीता, पत्नी सोनम का रो रोकर बुरा हाल है।
एक वर्ष में ही उजड़ गया संसार
देवेंद्र की मौत से पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कभी अपने तीन माह के बेटे पीयूष को देखती है। तो कभी पति के शव को देखकर बेसुध हो जाती है। एक साल पहले ही सोनम की शादी देवेंद्र के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें