फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के जेल रोड पर कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा को युवक ने जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी कोंच बस स्टाप के पास उसे कार से सड़क पर फेंककर भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद पिता पीड़ित छात्रा को थाने ले गए। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पिता का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी से जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली बीएससी की छात्रा शुक्रवार की सुबह घर से जेल रोड स्थित एक सेंटर में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। उसी दौरान जेल रोड पर कार में सवार युवक ने जबरन छात्रा को पकड़कर अपनी गाड़ी बैठा लिया। उसके बाद छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। छात्रा के चीखने पर आरोपी उसको शहर के करसान रोड पर गाड़ी से नीचे फेंककर भाग गया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कालपी रोड स्थित पटेल नगर शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें