फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। रामपुरा व माधौगढ़ थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से गांजा, नकदी व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली परिसर में सीओ राहुल पांडेय ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाल अजय अवस्थी व रामपुरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी ऊमरी की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।
संदेह होने पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को बाइक सहित धर दबोचा। तलाशी में उनके पास मौजूद झोले से सात किलो 350 ग्राम गांजा, मोबाइल व 24 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू पटवारी निवासी भदरेखी आटा व अजय पाल सिंह उर्फ अतबल दास निवासी बरसी थाना चुर्खी बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें