उरई। कोच कस्बा निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का ग्वालियर में इलाज हो रहा था, वहीं पर उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर उरई आए। मायके वालों ने ससुरालियों पर ढंग से इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी रेखा(25) की शादी लौना निवासी वीर सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले रेखा की संदिग्ध हालत में तबीयत खराब हो गई थी। महिला के चचेरे भाई सोनू व अन्य परिजन उसका ग्वालियर में इलाज करा रहे थे। वहां सोमवार को रेखा की मौत हो गई। मृतक रेखा के एक पुत्र व एक पुत्री है और पति वीरसिंह वाहन चलाता है।