फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। घरवाले जब लौटे तो बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मैकेनिक नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वे बीती 21 से 24 अप्रैल तक परिवार समेत घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और कमरों में लगे ताले भी चटका दिए। इसके बाद अलमारी में रखे जेवर और नगदी पार कर दिए। चोर करीब दो लाख रुपये नगद और दो ही लाख के जेवर भी समेट ले गए हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरी जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें