कदौरा। कस्बे के मोहल्ला हवेली निवासी श्यामजी (30) पुत्र रामगोपाल ने सोमवार रात कमरे के अंदर रस्सी का फंदा डालकर पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई।
दरवाजा न खोलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उन्हें रामगोपाल का शव फंदे से लटका मिला। परिजन युवक को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का दाह संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जानकारी की जा रही है।