फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बुजुर्ग महिला का मिला शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। करीब बीस दिनों से लापता महिला का लगभग कंकाल बन चुका शव देर शाम एक सुनसान खेत के पास तारों के पास फंसा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने साड़ी से महिला की पहचान कराई। पुलिस का कहना है कि शव सड़कर कंकाल-सा हो गया है। जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के बुढनपुरा गांव में 82 वर्षीय महिला भूरा देवी करीब बीस दिनों से लापता थी। परिजनों ने थाने में सूचना देकर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मंगलवार की शाम खेत के पास से गुजर रहे चरवाहों ने जब तारों के बीच फंसे शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कपड़ों की मदद से महिला की शिनाख्त कराई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूरा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह खेत पर जाने को कहकर घर से निकली थी। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि शव काफी पुराना होने के कारण सड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल तो यही लग रहा है कि तारों में फंसने के कारण ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें