फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास कि किस्त दिलाने के नाम पर ठगे बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक ठग ने महिला को फोन का आवास योजना की पहली किस्त दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। बार-बार फोन आने के बाद महिला को संदेह हुआ तो मामले की जानकारी परिजन व अन्य ग्रामीणों को दी। ठगी की जानकारी के बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला साइबर क्राइम का है, जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना निवासी नंदनी पुत्री फूल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार को उसके फोन नंबर पर एक युवक की कॉल आई और उसने अपने आपको ब्लाक का बीडीओ बताते हुए कहा कि तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया है, जिसकी किस्त जल्द लेने के लिए बताए हुए खाता नंबर पर 35 हजार रुपये भेजो। फोन को सही मानते हुए उसने कदौरा पहुंच कर एक जनसेवा केंद्र से बताए गए खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद युवकों ने कहा कि 15 हजार रुपये और भेजो, तभी तुम्हारी किस्त खाते में आएगी। बार-बार फोन करने पर उसे शक हुआ तो मामले की जानकारी परिजनों व अन्य ग्रामीणों को दी। परिजनों ने उक्त नंबरों की जानकारी की तो वह फर्जी निकला। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर इलाज के लिए रुपये एकत्र किए थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला साइबर क्राइम से संबंधित है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें