फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ट्रेन से कटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नशे में धुत युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त कराई। पहचान होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद ही युवक की शिनाख्त राहुल वर्मा (22) पुत्र भारत निवासी इंदिरानगर के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। छोटे भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि राहुल शहर के घंटाघर स्थित साड़ी की दुकान में काम करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सोमवार की रात आठ बजे वह घर से शराब के नशे में निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें