फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते 34 जुआरी धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली, नदीगांव और कैलिया पुलिस ने आधा दर्जन फड़ों पर छापा मार कर 34 जुआरियों को धर दबोचा। जामा तलाशी और माल फड़ से 28 हजार 700 रुपये की बरामदगी हुई है। कोतवाली के एसआई राजीवकांत ने मोहल्ला गांधी नगर, ग्राम भेंड़ व ग्राम डाढी में छापा मारा। कस्बे में 5 जुआरी पकड़े। उनके पास से 3430 रुपये बरामद हुए जबकि ग्राम डाढी में 11 जुआरी पकड़े गए और 4 हजार 600 रुपये की बरामदगी हुई। ग्राम भेंड़ में 7 जुआरी पकड़ में आए और 11 हजार 210 रुपये बरामद हुए। कैलिया पुलिस ने पांच जुआरी दबोचे जिनके पास से 5 हजार 100 रुपये बरामद हुए। नदीगांव पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर 6 जुआरी धर दबोचे, उनके पास से 4 हजार 360 रुपये की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें