फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। किराये के कमरे में रह रहे थाने के मुंशी के साथ मोहल्ले के दो भाइयों ने मारपीट कर दी। सिपाही की सूचना पर पहुंचे दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी युवकों ने मारपीट की। इसके बाद सूचना पाकर थाना से पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कदौरा थाना में तैनात सिपाही जीवेश कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि किराये का कमरा लेकर कस्बे के फर्रासखाना मोहल्ले में रहता है। शुक्रवार की दोपहर वह थाना से कमरे पर जा रहा था। तभी शराब के नशे में धुत मोहल्ले के विशाल व तिवारी उस पर जबरन रंग डालने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
मोहल्ले के लोगों की सूचना पर थाना से पहुंचे कोबरा सिपाहियों के साथ भी दोनों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना से पहुंचीं फोर्स ने भाइयों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा का कहना है कि सिपाही की तहरीर पर दोनों भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें