फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। थाना क्षेत्र के अमखेड़ा गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमखेड़ा गांव निवासी किसान भिखारी (80) बुधवार की रात नौ बजे अपने घर के बाहर लघुशंका करने के लिए निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने भिखारी लाल को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरे और कार के पहियों के नीचे आ गए। उनकी हालत देख चालक मौके से कार लेकर भाग गया।
परिजनों ने घायल भिखारी लाल को मेडिकल कालेज उरई अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने वाली कार गांव की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही किसान की जान लेने वाली कार व चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें