फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। भतीजी की शादी के लिए बाजार से सामान खरीदने जा रहे मोपेड सवार किसान की तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के दौरान अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। हादसा उरई जालौन मार्ग पर अकोढ़ी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माडनी गांव निवासी किसान सेवाराम (60) सोमवार की सुबह मोपेड से जालौन बाजार करने जा रहे थे। उरई-जालौन मार्ग पर कोढ़ी दुबे गांव के पास प्राइवेट बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे सेवाराम उछलकर सड़क पर गिरे और सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस पर सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से गतंव्य को भेजा। पुलिस के मुताबिक बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
परिजनों ने बताया कि सेवाराम के भाई रामजी की बेटी का एक मार्च 2022 को शादी है। उसकी शादी को घर में तैयारियां चल रही है। सेवाराम शादी का सामान खरीदने जालौन जा रहे थे। हादसे के बाद से शादी वाले घर में मातम पसर गया। उसकी मौत से बेटे भरत, बलवीर, बलवान व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें