उरई। घर से भागा किशोर जीआरपी के हाथ लग गया। रेलवे पुलिस ने किशोर से पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को पाकर परिजनों के चेहरे खिले नजर आए।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के धमना पायक निवासी पुष्पेंद्र का बेटा अरविंद (16) पुलिस को मिला। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि बीती 15 फरवरी को मां ने उसे पढ़ाई के लिए डांट दिया था। इस पर वह घर से भाग निकला था। अब वह घर जाना जाता है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इस पर अरविंद के माता-पिता स्टेशन पहुंचे और बेटे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।