माधौगढ़। शराब में धुत अधेड़ ने पत्नी व छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहारी निवासी वीरेंद्र ने सोमवार की रात शराब के नशे में धुत होकर किसी बात पर पत्नी आरती की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव में छोटा भाई मंगल आया तो वीरेंद्र ने उसे भी मारापीटा और मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल मंगल ने वीरेंद्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। (संवाद)