फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
फोटो14-सारंगपुर गांव में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में मौजूद बहू बेटियां। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
जालौन। महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सारंगपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में एसआई जयकिशोर और एसआई अजयवीर सिंह ने महिलाओं और किशोरियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध, साइबर ठगी, सोशल मीडिया अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जागरूक किया गया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं और किशोरियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। इस मौके पर महिला आरक्षी प्रकांक्षा, कश्मीरा, प्रिया, सुषमा, आरती, संध्या, सीता, जमुना देवी आदि रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें